Bihar Board Class 10th Social Science Vvi Subjective Question Answer 2025
दोस्तों यदि आप भी मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले हैं और सामाजिक विज्ञान का vvi क्वेश्चन आप ढूंढ रहे हैं तो इस हमारे आर्टिकल में आप सही जगह आए हैं यहां से क्वेश्चन सीधे बोर्ड परीक्षा में आते हैं तो आप लोग इस क्वेश्चन को अपने कॉपी में नोट जरूर करें और इसे याद करने की कोशिश जरूर करें और समझे क्वेश्चन को हो सके तो अपने दोस्तों मित्रों को पास भी शेयर जरूर करें
1. यूरोपियन समाजवादियों के विचारों का वर्णन करें।
उत्तर – स्वप्नदर्शी समाजवादी आदर्शवादी थे। ये एक ऐसे राज्य और समाज की कल्पना करते थे जो शोषणविहिन हो और जिससे समाज के सभी लोग मिल- जुलकर कार्य करें। स्वप्नदर्शी समाजवादियों में सेट साइमन, चार्ल्स फूरिए, लुई ब्लॉ एवं रॉबर्ट ओवेन प्रमुख थे। ये लोग यूरोपियन समाजवादी थे।
2. भारत में राष्ट्रवाद के उदय के सामाजिक कारणों पर प्रकाश डालें।
उत्तर – 19वीं शताब्दी के सामाजिक, धार्मिक सुधार आंदोलन ने भी राष्ट्रीयता की भावना विकसित की। इस समय तक भारतीय समाज एवं धर्म, कुरीतियों और रूढ़ियों से ग्रस्त हो चुका था। ब्रह्मसमाज, आर्य समाज, प्रार्थना समाज, रामकृष्ण मिशन ने एकता, समानता एवं स्वतंत्रता की भावना जागृत की तथा भारतीयों में आत्म-सम्मान, गौरव एवं राष्ट्रीयता की भावना का विकास करने में योगदान दिया।
3. गुटेनबर्ग ने मुद्रण यंत्र का विकास कैसे किया ?
उत्तर – गुटेन्बर्ग ने अपने ज्ञान एवं अनुभव से टुकड़ों में बिखरी मुद्रण कला के ऐतिहासिक शोध को संघटित एवं एकत्रित किया तथा टाइपों के लिए पंच, मेट्रिक्स मोल्ड आदि बनाने पर योजनाबद्ध तरीके से कार्यारंभ किया। मुद्रण बनाने हेतु अपने शीशा, टिन और बिस्मथ धातुओं से उचित मिश्र धातु बनाने का तरीका ढूँढ़ निकाला। मुद्रण स्याही तथा हेण्ड प्रेस का प्रथम बार मुद्रण कार्य संपन्न करने में गुटेन्बर्ग ने प्रयोग किया। इस प्रकार का सुस्पष्ट, सस्ता एवं शीघ्र कार्य करने वाला गुटेन्बर्ग का ऐतिहासिक मुद्रण शोध 1440 ई० में शुरू किया।
4 . उपनिवेशवाद से आप क्या समझते हैं? औद्योगीकरण ने उपनिवेशवाद को कैसे जन्म दिया ?
उत्तर – किसी साम्राज्यवादी देश द्वारा किसी देश पर अधिकार कर उसकी सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं इसके शासन प्रबंध पर नियंत्रण कर लेने को उपनिवेशवाद कहते हैं। अठारहवीं शताब्दी के उतरार्द्ध में नये-नये यंत्रों एवं मशीनों के आविष्कार ने उद्योग जगत में ऐसे क्रांति का सूत्रपात किया, जिससे औद्योगिकीकरण एवं उपनिवेशवाद दोनों का मार्ग प्रशस्त हुआ मशीनों के आविष्कार तथा कारखानों की स्थापना से उत्पादन में काफी वृद्धि हुई। बड़े-बड़े कारखानों में हर तरह के माल तैयार होने लगे। इतनी खपत किसी एक देश में होना संभव नहीं था। अतः सामानों की बिक्री के लिए तथा कच्चे माल की प्राप्ति के लिए यूरोप के बड़े-बड़े देश बाजार और उपनिवेश खोजने लगे। यूरोप के कई राष्ट्रों ने अमेरिका, एशिया, अफ्रीका इत्यादि महादेशों में अपने-अपने उपनिवेश स्थापित किया। इसी क्रम में भारत ब्रिटेन के एक विशाल उपनिवेश के रूप में उभरा। इससे उपनिवेशवाद का युग आरंभ हो गया। ब्रिटिश सरकार ने अपने उद्योगों को विकसित करने के लिए अनेक ऐसे कदम उठाए जिनके कारण एक के बाद एक देशी उद्योग लगातार नष्ट होने लगे। इस तरह उपनिवेशवाद शोषण का पर्याय बन जाता है।
5. तल चिह्न और स्थानिक ऊँचाई में अन्तर स्पष्ट करें।
उत्तर – तल चिह्न– वास्तविक सर्वेक्षण के द्वारा भवनों, पुलों, खंभों, पत्थरों जैसे स्थाई वस्तुओं पर समुद्र तल से मापी गई ऊँचाई को प्रदर्शित करने वाला चिह्न को तल चिह्न कहते हैं। इसे बेंच मार्क भी कहा जाता है।
स्थानिक ऊँचाई– तल चिह्न की सहायता से किसी स्थान विशेष की मापी गई ऊँचाई को स्थानिक ऊँचाई कहा जाता है। इस विधि में सर्वेक्षण द्वारा प्राप्त की गई समुद्र से किसी स्थान की वास्तविक ऊँचाई प्रकट की जाती है।
6. हरित क्रांति से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – सन् 1960 के दशक में पंजाब, हरियाणा तथा पश्चिमी उत्तरप्रदेश में कृषि के क्षेत्र में एक क्रांति हुई थी जिसे हरित क्रांति कहते हैं। यह भारत को कृषि के मामले में आत्मनिर्भर बनाया। इसमें सर्वाधिक उपज गेहूँ की हुई थी। इस क्रांति के जनक डॉ० एम० उस० स्वामीनाथन थे। इसमें उत्तम बीजों एवं खाद का प्रयोग किया गया था।
7. गुप्त मतदान पत्र क्या है?
उत्तर – वह मतदान प्रक्रिया जिसमें गोपनीय तरीके से मतदान पत्र का व्यवहार किया जाता है
8. ग्राम कचहरी के गठन एवं शक्ति का वर्णन करें।
उत्तर – बिहार में प्रत्येक ग्राम पंचायत में न्यायिक कार्यों को निपटाने के लिए ग्राम कचहरी की स्थापना की गई है। ग्राम कचहरी में एक सरपंच होता है, जो ग्राम पंचायत के वयस्क मतदाता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होता है और ग्राम पंचायत में प्रत्येक 500 की आबादी पर एक पंच का निर्वाचन वयस्क मतदाता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से होता है। ग्राम कचहरी को दीवानी एवं फौजदारी दोनों क्षेत्रों में अधिकार प्राप्त है। दस हजार रुपये तक के दीवानी मुकदमे सुनने का अधिकार ग्राम कचहरी को प्राप्त है। फौजदारी मामलें में ग्राम कचहरी को अधिकतम तीन माह की सजा तथा एक हजार रुपये तक जुर्माना और इसका उल्लंघन होने पर अधिकतम 15 दिनों का साधारण कारावास देने का अधिकार है।
9. लैंगिक असमानता क्या है?
उत्तर – लिंग के आधार पर समाज में महिलाओं व पुरुषों में जो असमानता पायी जाती है उसे लैंगिक असमानता कहते हैं। यह असमानता सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व अन्य क्षेत्रों में पाई जाती है।
10. परिवारवाद और जातिवाद बिहार में किस तरह लोकतंत्र को प्रभावित करते हैं?
उत्तर – अधिकांश राजनीतिक दल एवं उनके नेता अपने परिवार एवं सगे-संबंधियों को राजनीति में लाने का प्रयास करती है। यही राजनीति में परिवारवाद है। वास्तविक में यह लोकतंत्र को प्रभावित करता है। सामान्यतः अधिकांश दल के नेता प्रत्येक चुनाव में विशेष कर टिकट बँटवारे के समय ऐसी परिस्थिति विशेष रूप से मुखरित होती है। हरेक दल के नेता अपने परिवार के भाई-भतीजे, रिस्ते-नातेदार के लिए पार्टी टिकटों के बँटवारे में पैरवी करते नजर आते हैं। वास्तव में जनकल्याण अथवा जनसेवा की भावना से उनका कोई लेना देना नहीं होता है। राजनीति में राजनीतिक दल चुनाव के समय अपने कर्मठ कार्यकताओं को दर किनार कर अपने परिवार को आगे बढ़ाते हैं। या सत्ता की प्राप्ति के बाद विभिन्न पदों पर आसीन करते हैं। कुछ दिनों पहले विधानसभा के उप-चुनाव में जनता दल (यू०) ने घोषणा की थी कि पार्टी कार्यकर्ताओं के रिश्तेदारों को टिकट नहीं दी जाएगी तो पार्टी में काफी बवाल मचा था।
Quick Link
Vvi Question Answer 2025 | Click Here |
Telegram channel | Click Here |
Latest Update | Click Here |