20 February Social Science Matric Viral Question paper 2025: Bseb Social science vvi Question
नमस्कार दोस्तों यदि आप भी मैट्रिक परीक्षा 2025 में देने वाले हैं और आप लोग सोशल साइंस का क्वेश्चन इंटरनेट पर ढूंढ रहे हैं तो यह क्वेश्चन आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है आपकी परीक्षा में सीधे पूछे जा सकते हैं तो आप लोग इस क्वेश्चन को जरूर याद करें, सोशल साइंस का परीक्षा 20 फरवरी के दिन आपको होने वाला है यह प्रश्न आपकी परीक्षा में छपने वाला है तो इसे आप लोग कॉपी में नोट करें और इसे रिवीजन करें
20 February Social Science Vvi Question
प्रश्न 1. सागर सम्म्राट क्या है?
उत्तर– सागर सम्राट महाराष्ट्र राज्य में मुंबई तट से 176 किलोमीटर दूर समुद्र की छाती पर बना एक मंच है। इसी को आधार बनाकर वैज्ञानिक और इंजिनियर पाइप धँसाकर पेट्रोलियम निकालते हैं। निकाला हुआ कच्चा पेट्रोलियम पाइपों के सहारे स्थल पर पहुँचाकर सफाई होती है और इसके विभिन्न उत्पाद प्राप्त किए जाते हैं।
प्रश्न 2. नदी घाटी परियोजना को बहुउद्देशीय क्यों कहा जाता है?
उत्तर-नदी घाटी परियोजना को बहुउद्देशीय इसलिए कहा जाता है क्योंकि उससे अनेक उद्देश्यों की पूर्ति होती है। सर्वप्रथम तो सिंचाई के लिए जल प्राप्त होता है, बिजली बनाई जाती है, बाढ़ की रोकथाम की जाती है, मिट्टी के कटाव को रोका जाता है, दूसरे यह कि मछली पालन होता है, नहर के निर्माण द्वारा यातायात की सुविधा बढ़ाई जाती है। उसे देखने पर्यटक आते हैं, जिससे पयर्टन उद्योग को बढ़ावा मिलता है। पर्यटक नौकायन का मजा लेते हैं।
प्रश्न 3. ताप शक्ति क्यों समाप्य संसाधन है?
उत्तर– ताप शक्ति का उत्पादन जीवाष्म ईंधन से होता है और ये ईंधन सदैव प्राप्त होने वाले नहीं हैं। एक-न-एक दिन इन्हें समाप्त होना ही है। समाप्त होने के बाद ये पुनः प्राप्त होने वाले नहीं है। इसी कारण ‘ताप शक्ति को समाप्य संसाधन’ कहा जाता है।
प्रश्न 4. मोनाजाइट भारत में कहाँ-कहाँ उपलब्ध है?
उत्तर– मोनाजाइट भारत में केरल राज्य में प्रचुरता से उपलब्ध है। केरल के अलावा यह तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा आदि तटीय राज्यों में भी पाया जाता है। मोनाजाइट में 50 से 80 प्रतिशत तक यूरेनियम मिल जाता है, जो भारत के लिए एक वरदान है।
प्रश्न 5. सौर ऊर्जा का उत्पादन कैसे होता है?
उत्तर– एक खास तरह की बैट्री में लौटती सूर्य किरणों का एकत्र कर ऊर्जा में बदल दिया जाता है। इसी प्रकार सौर ऊर्जा का उत्पादन होता है। कम लागत में अधिक ऊर्जा प्राप्त करने का यह एक अनोखा साधन है। भारत के पश्चिमी भाग-गुजरात और राजस्थान में सौर-ऊर्जा की अपार सम्भावनाएँ हैं।
प्रश्न 6. भारत के किन-किन क्षेत्रों में पवन ऊर्जा के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ हैं?
उत्तर– भारत के तटीय क्षेत्र में पवन ऊर्जा उत्पादन के लिए अनुकूल हैं। राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि राज्यों में पवन ऊर्जा उत्पादन की अनुकूल परिस्थितियाँ हैं। गुजरात राज्य के कच्छ जिले में पवन ऊर्जा उत्पादन का जो संयंत्र है, वह एशिया का सर्वाधिक बड़ा संयंत्र है।
प्रश्न 7. भारत में उपजाई जाने वाली वर्षाधीन फसलों के नाम लिखिए।
उत्तर-भारत में उपजाई जाने वाली वर्षाधीन फसलों के नाम निम्नलिखित हैं :
(i) धान,(ii) ज्वार,(iii) बाजरा,(iv) मकई तथा (v) रागी ।
प्रश्न 8. शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद में कृषि के योगदान की चर्चा कीजिए ।
उत्तर– यदि हम शुद्ध उत्पाद में कृषि के योगदान पर ध्यान दें तो पाएँगे कि दिनोंदिन कृषि का योगदान घटता ही जा रहा है। सकल घरेलू उत्पादन में जहाँ कृषि का योगदान 1980-91 में 3.6 प्रतिशत था वहीं 1992-2001 तक में 3.3 प्रतिशत तक गिर गया है। कृषि के लिए यह स्थिति शोचनीय है।
प्रश्न 9. हरित क्रांति से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-1955 में पाकिस्तान ने भारत पर आक्रमण कर दिया था। युद्ध जारी था। – ठीक इसी समय अमेरिका ने भारत को गेहूँ भेजने से इंकार कर दिया, जिसे नेहरू जी के जमाने से ही देता आ रहा था। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री ने इसे चुनौती के रूप में लिया। उन्होंने जवानों के साथ किसानों की जय का भी नारा दिया। किसानों को नए बीज, खाद और उर्वरकों का उपयोग तथा सुनिश्चित जलापूर्ति की व्यवस्था के फलस्वरूप गेहूँ की उपज में आशातीत वृद्धि हुई। शास्त्रीजी के इसी क्रांतिकारी कदम को ‘हरित क्रांति’ की संज्ञा दी गई।
प्रश्न 10. भारतीय कृषि की पाँच (5) प्रमुख विशेषताओं को लिखिए।
उत्तर-भारतीय कृषि की पाँच (5) प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं :
- भारतीय कृषि देश के आर्थिक जीवन का प्राण है। भारत में लगभग दो-तिहाई लोगों की जीविका कृषि पर ही आधारित है।
- भारत की विशाल जनसंख्या के लिए भोजन कृषि से ही प्राप्त होता है।
- कृषिजन्य अनेक कच्चे माल उद्योगों को प्राप्त हो हैं, जैसे कपास, गन्ना, जूट । रेशम के कीड़े कृषि से ही प्राप्त होते हैं। अब तो अनेक फलों के प्रमान भी होने लगे हैं।
प्रश्न 11. कपास की खेती दक्कन प्रदेश की काली मिट्टी में अधिकांशतः होती है।
उत्तर– दक्कन प्रदेश की काली मिट्टी लावा निर्मित है, जिस कारण वह कपास के लिए काफी उपयुक्त है। इस मिट्टी में अधिक समय तक नमी धारण किए रहने की क्षमता है। यह मिट्टी कपस के लिए इतना उपयुक्त है कि इसका नाम ही ‘काली कपासी मिट्टी’ पड़ गया है।
प्रश्न 12. गन्ने की उपज उत्तर भारत की अपेक्षा दक्षिण भारत में अधिक होती है।
उत्तर– गन्ने की उपज उत्तर भारत की अपेक्षा दक्षिण भारत में इसलिए अधिक होती है क्योंकि यहाँ सहकारी समितियाँ काफी संगठित हैं। अनेक चीनी मिलें सहकारी संस्थाओं द्वारा चलाई जाती हैं। किसानों की सुविधा असुविधा पर ये समितियाँ सदैव ध्यान रखती हैं। वरना पहले उत्तर भारत ही गन्ना उत्पादन में आगे था।
प्रश्न 13. भारत कपास का आयात और निर्यात दोनों करता है।
उत्तर– भारत कपास का आयात और निर्यात दोनों इसलिए करता है कि यहाँ छोटे और मोटे रेशे वाली निम्न कोटि की कपास उपजाई जाती है। ऐसी कपास से महीन सूती वस्त्र तैयार नहीं हो सकते हैं। इसलिए भारत छोटे रेशेवाली कपास का निर्यात कर देता है तथा लम्बे रेशे वाली उच्च कोटि की कपास का आयात करता है।
Quick Link
Viral Question paper 2025 | Click Here |
Sarkari Yojana | Click Here |
Telegram channel | Click Here |
WhatsApp channel | Click Here |