Class 10th Science Vvi Subjective Question Answer 2025
यदि आप भी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2025 में सम्मिलित होने जा रहे हैं तो आपके लिए यह आर्टिकल काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें साइंस का क्वेश्चन बताया गया है जो की लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न है जो की परीक्षा में आने की संभावना काफी ज्यादा है हमारे अनुभव के अनुसार पिछले कई वर्षों से इस फील्ड में काम करते आ रहे हैं तो आप लोग को यह गेसिंग क्वेश्चन दिया गया जो परीक्षा में आने का संभावना काफी ही ज्यादा है तो आप लोग इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़े और अपने कॉपी में नोट करें और अपने दोस्तों को पास शेयर जरूर करें
SCIENCE SHORT & LONG QUESTION
1. प्रकाश के परावर्तन से क्या समझते हैं? प्रकाश के परावर्तन के नियमों को लिखें।
उत्तर – किसी परावर्तन सतह से टकराकर प्रकाश किरण के वापस लौटने की घटना को प्रकाश का परावर्तन कहते हैं।
प्रकाश के परावर्तन के दो नियम है-
- आपतित किरण परावर्तित किरण और आपतन बिंदु पर खींचा गया अभिलंब तीनों एक ही समतल में होता है।
- आपतन कोण और परावर्तन कोण के बराबर होते हैं।
2. जिंक को आयरन (II) सल्फेट के विलयन में डालने पर क्या होता है? होनेवाली रासायनिक अभिक्रिया का समीकरण लिखें।
उत्तर – जिंक आयरन की तुलना में अधिक क्रियाशील धातु है। अतः आयरन उल्फेट अर्थात् फेरस सल्फेट के विलयन में जस्ते का टुकड़ा डालने पर वह आयरल्फेट के विलयन से आयरन को विस्थापित कर देता है तथा जिंक सल्फेट बनाता है।
FeSO4+Zn → ZnSO4 + Fe
3. प्रतिस्थापन अभिक्रिया क्या है? उदाहरण देकर समझाएँ.
उत्तर – वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमें अभिकारक के परमाणु या परमाणुओं के समूह यौगिक के परमाणु या परमाणुओं के समूह को विस्थापित कर उनका स्थान ग्रहण कर लेते हैं, प्रतिस्थापन अभिक्रिया कहलाती है। यह अभिक्रिया प्रायः संतृप्त हाइड्रोकार्बन के साथ होती है। उदाहरणस्वरूप सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में मिथेन और क्लोरीन के बीच होने वाली अभिक्रिया में मिथेन का हाइड्रोजन परमाणु बारी-बारी से क्लोरीन परमाणु द्वारा विस्थापित हो जाता है। अतः यह एक प्रतिस्थापन अभिक्रिया है।
उदाहरण –
CH4 + Cl2 → CH3Cl + HCl
CH3Cl + Cl2 → CH2Cl2 + HCl
CH2Cl2 + Cl2 → CHCl3 + HCl
4. मनुष्य में ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड का परिवहन कैसे होता है?
उत्तर – मनुष्य एक जटिल शारीरिक रचना वाला विकसित प्राणी है। अतः साधारणतः विसरण क्रिया द्वारा इसके फेफड़ों के बीच गैसीय विनिमय संभव नहीं है। कुपिका भित्तियों में पायी जानेवाली रक्त का श्वसन वर्णक हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन से संयुक्त होकर ऑक्सी हीमोग्लोबिन बन जाता है। यह ऑक्सीजन को उपयोग-स्थल तक छोड़कर पुनः हीमोग्लोबिन बन जाता है। यह रक्त में घुलित कार्बन डाइऑक्साइड को भी लाकर कूपिकाओं में छोड़ता है। फेफड़ों के पिचकने पर कार्बन डाइऑक्साइड स्वतः बाहर निकल जाती है। यदि हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन नहीं होता तो फेफड़े से पैर तक ऑक्सीजन 3 वर्षों में पहुँच पाती।
- हीमोग्लोबिन + ऑक्सीजन ऑक्सी हीमोग्लोबिन (लाल रक्तकण में)
- हीमोग्लोबिन + कार्बन डाइऑक्साइड कार्बोक्सी हीमोग्लोबिन (लाल रक्तकण में)
5. जैविक आवर्धन क्या है? पारितंत्र के विभिन्न स्तरों पर जैविक आवर्धन का प्रभाव विभिन्न होता है, क्यों?
उत्तर – जैव अनिम्तीकरण पदार्थों का आहार-श्रृंखला के विभिन्न पोषी स्तर में उत्तरोत्तर वृद्धि जैव-आवर्धन कहलाता है। पारितंत्र के विभिन्न स्तरों पर इसका प्रभाव भिन्न-भिन्न होता है क्योंकि सांद्रण की क्रिया उत्तरोत्तर उच्च पोषी स्तर पर अधिकतर होती चली जाती है।
6. अपररूपता से आप क्या समझते हैं? कार्बन के कितने अपररूप हैं?
उत्तर – अपररूपता (Allotropy): किसी रासायनिक तत्त्व के दो या दो से अधिक ऐसे रूप जिनके भौतिक गुण भिन्न होते हैं परंतु रासायनिक गुण समान होते हैं। उदाहरणस्वरूप कार्बन के दो मुख्य अपररूप हैं-
- रवादार अपररूप : कार्बन के दो रवादार अपररूप हैं- (a) हीरा, (b) ग्रेफाइट
- बेरवादार अपररूप : कार्बन के तीन बेरवादार अपररूप हैं- (a) कोक, (b) काजल, (c) चारकोल।
1985 में हेरोल्ट क्रोटो और रिचार्ड स्माले ने कार्बन के एक अन्य अपररूप की खोज की है जिसमें कार्बन के 60 परमाणु फुटबॉल के रूप में व्यवस्थित होते हैं। इसे फुलेरिन कहा जाता है।
6. यदि एक लक्षण A अलैंगिक प्रजनन वाले समष्टि के 10% सदस्यों में पाया जाता है तथा B उसी समष्टि के 90% जीवों में पाया जाता है तो कौन-सा लक्षण पहले उत्पन्न होगा और क्यों ?
उत्तर – अलैंगिक रीति से जनन करने वाली समष्टि में लक्षण-B पहले उत्पन्न हुआ होगा, क्योंकि लक्षण-B अलैंगिक प्रजनन वाली समष्टि में 90% जीवों में पायी जाती है। यह लक्षण-A प्रजनन वाली समष्टि से 80% अधिक है। यही कारण है कि लक्षण-B पहले उत्पन्न होगा।
7. पर्यावरण मित्र बनाने के लिए आप अपनी आदतों में कौन-से परिवर्तन ला सकते हैं?
उत्तर – पर्यावरण मित्र बनाने के लिए हमें ध्यान देना होगा कि हम अपने संसाधनों का मितव्ययिकतापूर्ण उपयोग करें और पर्यावरण के संरक्षण में अपना पूर्ण योगदान दें। इसके साथ ही हमें पर्यावरण मित्र बनने के लिए तीन प्रकार के R को अपनाना होगा, जो इस प्रकार हैं-
- कम उपयोग (Reduce): इसका अर्थ है संसाधनों को कम-से- कम वस्तुओं का उपयोग करना और उसकी बर्बादी को रोकना। जैसे बिजली के पंखे बंद करके बिजली बचा सकते हैं। व्यंर्थ में बहते हुए पानी का बचत कर सकते हैं। हमें भोजन को नष्ट नहीं होने देना चाहिए।
- पुनःचक्र (Recycle): इसका अर्थ है हमें प्लास्टिक, कागज, धातु और काँच की वस्तुओं तथा ऐसे ही पदार्थों का पुनःचक्रण करके उपयोगी वस्तुएँ बनानी चाहिए।
- पुनःप्रयोग (Reuse): इस तरीके में हम किसी वस्तु का बार-बार प्रयोग कर सकते हैं। जैसे लिफाफों को फेंकने की अपेक्षा उसे हम फिर से उपयोग में ला सकते हैं। प्लास्टिक की बोतलों तथा डिब्बों का उपयोग रसोईघर में वस्तुओं को रखने के लिए कर सकते हैं।
Quick Link
Vvi Question 2025 | Click Here |
Telegram channel | Click Here |
WhatsApp channel | Click Here |